भारत जोड़ो यात्रा: आंबेडकर स्मारक पर राहुल गांधी को रोकने के लिए तैयारी कर रहे भाजपाई, चार कदम का विरोध मार्च कर दे दी गिरफ्तारी


पुलिस ने तुरंत ही इन कार्यकर्ताओं को यह प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह मार्च करेंगे फिर गिरफ्तारी देंगे लेकिन कुल चार कदम चलने के बाद ही ये भाजपा कार्यकर्ता  पुलिस की गाड़ी में बैठ गए


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
राजनीति Published On :

इंदौर। संविधान दिवस के अवसर पर राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ महू पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल शाम 7 बजे अंबेडकर स्मारक पहुंचकर डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हालांकि इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की नियत से एक बाधा डालने की कोशिश की है।

शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस तथा राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा का यह विरोध महू के नागरिक देखकर भी हैरान है क्योंकि इससे पहले भी कई कांग्रेसी नेता और खुद राहुल गांधी भी अंबेडकर स्मारक आकर डॉक्टर अंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि दे चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध के बाद तकरीबन चार कदम का पैदल मार्च किया और खुद ही जाकर पुलिस की गाड़ी में बैठ गए तथा नारेबाजी करने लगे।

यह कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का सदस्य ही अपमान किया है ऐसे में वे राहुल गांधी को आंबेडकर जन्म स्मारक में प्रवेश नहीं करने देंगे।

राहुल का विरोध करने वाले इन कार्यकर्ताओं में अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे और शहर के भाजपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही और पुलिस ने तुरंत ही इन कार्यकर्ताओं को यह प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह मार्च करेंगे फिर गिरफ्तारी देंगे लेकिन कुल चार कदम चलने के बाद ही ये भाजपा कार्यकर्ता  पुलिस की गाड़ी में बैठ गए।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस का यह विरोध लोगों की समझ से परे है। दरअसल राहुल गांधी और कांग्रेस के कई बड़े नेता पहले भी अंबेडकर स्मारक आ चुके हैं लेकिन कभी इस तरह का विरोध नहीं किया गया वहीं अब जब भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में खासी लोकप्रियता मिल रही है तब भाजपा कार्यकर्ताओं का यह विरोध यात्रा की असर को लेकर कई इशारे कर रहा है।



Related






ताज़ा खबरें