प्रियंका गांधी ग्वालियर की रैली में उठाएंगी पटवारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मुद्दा


प्रियंका अपने पुराने साथी और भाजपा के वरिष्ठ नेता बन गए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला कर सकती हैं।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

ग्वालियर। विधानसभा चुनावो को देखते हुए कांग्रेस खासी सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में अब अपनी दूसरी चुनावी रैली करने जा रही हैं। शुक्रवार को मेला ग्राउंड में होने वाली  इस रैली की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी हैं। प्रियंका गांधी ग्वालियर हवाईअड्डे से पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगी और इसके बाद मेला ग्राउंड में सभा के लिए पहुंचेंगी।

ग्वालियर की इस रैली में माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से प्रियंका भाजपा में जा चुके अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला करेंगी। बीते कुछ दिनों में सिंधिया के कई करीबी नेता वापस कांग्रेस में लौटे हैं और ऐसे में इस रैली में अच्छी भीड़ होने की संभावना है। इस रैली में करीब ढ़ाई लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई जानकारी की मानें इस रैली में दस हजार बसों से लोगों को पहुंचाने का इंतज़ाम किया गया है। वहीं पांच हजार ट्रैक्टर भी शामिल होंगे। यानी आम लोगों और किसानों को रैली में बड़ी संख्या में लाया जा रहा है।

इसके अलावा ग्वालियर की इस रैली मप्र में भर्ती परीक्षाओं में होने वाले भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठेगा और सबसे जरुरी मुद्दा होगा पटवारी परीक्षा में हुई अनियमिता का जिसे घोटाला बताया जा रहा है। ग्वालियर से पहले भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की खबरें आती रहीं हैं।

इस सभा के लिए दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता बीते कुछ दिनों से ग्वालियर में ही हैं। गुरुवार को उन्होंने विशेष रूम में बैठकर नेता प्रतिपक्ष डा़ गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा़ देवेंद्र शर्मा के साथ दो घंटे तक रणनीति तय की है।

 



Related






ताज़ा खबरें