पचास प्रतिशत कमीशन के मामले में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर 41 जिलों में एफआईआर


यह पत्र पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है जिसे हाईकोर्ट जज को संबोधित करते हुए लिखा गया है।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल और इंदौर समेत 41 जिलों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि इन नेताओं ने वायरल एक पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके आधार पर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया गया है। इंदौर में इन नेताओं की शिकायत भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निमेष पाठक ने की थी। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम के अज्ञात व्यक्ति पर भी मामला दर्ज किया गया है। वास्तविकता में, जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह ‘लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ’ नामक कथित संगठन के शीर्षक के तहत है। उसमें नीचे ज्ञानेन्द्र अवस्थी का नाम उपलब्ध है। यह पत्र हाईकोर्ट के ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर लिखा गया है। इस पत्र के आधार पर देशगांव सहित कई समाचार संस्थानों ने खबरें प्रकाशित कीं। कांग्रेस नेता

भाजपा नेताओं की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयुक्तागंज थानों में केस दर्ज किया गया है। इसमें प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पत्र के माध्यम से भ्रांतिपूर्ण ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की छवि को क्षतिग्रस्त करने का काम किया है। इसके बाद, रात 9:30 बजे संयुक्तागंज थाने में (धारा 420, 469) की तहत FIR दर्ज की गई है।

भोपाल में शनिवार की रात को भी क्राइम ब्रांच ने (धारा 469, 500, 501 के तहत) केस दर्ज किया। उपनिरीक्षक क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले शनिवार को दोपहर में भाजपा नेताओं ने क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही है।’

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि षड्यंत्रपूर्वक किसी ठेकेदार एसोसिएशन के नाम से नकली पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित करके भाजपा की छवि को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई है। इस मामले में प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरुण यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।



Related