भारत जोड़ो यात्रा: शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी


सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए।


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 12 यात्रा को महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का साथ भी मिला है। शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के वंशजों की इस यात्रा को ‘ऐतिहासिक’ बताया है।

सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए।

इससे पहले गुरुवार को एक ट्वीट में तुषार गांधी ने कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी और तुषार गांधी को, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों को, दोनों दिवंगत नेताओं की विरासत के वाहक के रूप में वर्णित किया।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा.”

तुषार गांधी के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

 

 

 

 



Related






ताज़ा खबरें