नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं… राहुल गांधी


राहुल गांधी ने राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत की योजनाओं की तारीफ़ की।


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में काफी सर्मथन मिला। अब यह यात्रा अलवर में प्रवेश कर चुकी है और राजस्थान में यात्रा का सफर अब खत्म हो रहा है। इस बीच राहुल गांधी के एक भाषण की फिर चर्चा हो रही है। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना के लिए भी गहलोत सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा नेताओं के बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में जाते हैं और भाषण देते हैं कि अंग्रेजी मत सीखो। वे नहीं चाहते कि गरीब अंग्रेजी सीखें। वे नहीं चाहते कि आप बड़े सपने देखो। मजदूरी से बाहर निकलो। मैं यह नहीं कर रहा हूं कि हिंदी नहीं पढ़नी चाहिए। हिंदुस्तान की सब भाषाएं पढ़नी चाहिए, लेकिन अमेरिका, इंग्लैंड, जापान सहित बाकी दुनिया से बात करने के लिए हिंदी काम नहीं आएगी, अंग्रेजी ही काम आएगी। इसीलिए राजस्थान में 1700 अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए गए हैं, लेकिन यह कम है। राजस्थान के हर बच्चे को अंग्रेजी पढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

 

 



Related