भगवा में रंगा है प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, पुजारी प्रकोष्ठ की ओर से हो रहा है धर्म संवाद


कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे हैं संत, धर्माचार्य और पुजारी, मंदिरों के सरकारीकरण से आजाद कराने का संकल्प


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश में इसकी सुगबुगाहट दिखाई दे रही है। कई हिस्सों में  कथा और दूसरे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। चुनावों के समय भारतीय जनता पार्टी धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में ज्यादा सक्रिय रहती है लेकिन इस बार कांग्रेस भी ऐसी ही तैयारी में है। कांग्रेस इस बार सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर है और कांग्रेस कार्यालय में एभी इसका असर दिखाई दे रहा है। जहां रविवार से धर्म संवाद रखा गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बहुत से कांग्रेस नेता भी की धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अपने विधानसभा क्षेत्रों में करने जा रहे हैं। कांग्रेस अब सरकार की उन नीतियों का विरोध करेगी जिनके तहत मंदिरों का सरकारीकरण किया जा रहा है।

रविवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पूरी तरह भगवा रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ की ओर से हो रहे इस कार्यक्रम का असर यह है कि पीसीसी कार्यालय भगवा झंडों से घिरा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की चुनावी रणनीति समझना मुश्किल नहीं है कि पार्टी भाजपा से उसी के अंदाज़ में लड़ने जा रही है और यह जता रही है कि धर्म पर किसी पार्टी का अधिकार नहीं है बल्कि सभी का है। कांग्रेस कार्यालय में होने वाले इस धर्म संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग आ रहे हैं। इनमें संत, धर्माचार्य, मठ-मंदिरों के पुजारी, धर्म के जानकार हैं। इस कार्यक्रम में खुद पीसीसी प्रमुख कमलनाथ भी शामिल हुए।

 

कांग्रेस कार्यालय से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मंदिरों पर सरकारी अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे अतार्किक नियमों पर भी यहां चर्चा करेगी और इसके विरोध में रणनीति बनाएगी। पार्टी के मुताबिक शिवराज सरकार में मंदिर प्रबंधन परेशान हैं। वहां नई नई समितियां बनाकर धार्मिक संगठनों के हवाले किया जा रहा है और कलेक्टर अपने जिलों में मंदिरों की जमीनों को नीलाम कर रहे हैं।



Related






ताज़ा खबरें