साप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
weekly-horoscope-22-february-28-february

मेष: इस सप्ताह महत्वपूर्ण योजनाओं में विलंब अथवा असफलता मानसिक कष्ट दे सकती है। आपके विरोधियों एवं शत्रु पक्ष पर आपका प्रभाव रहेगा। आपके दोस्त आपको धोखा दे सकते हैं, उन पर भरोसा करते हुए सावधान रहें।

वृषभ: जो कुछ चीजें जिन्हें आप बदल नहीं सकते, उसके साथ समझौता करने में ही बुद्धिमानी है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है। कार्य के पूर्ण होने में देरी महसूस होगी।

मिथुन: आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय में चर्चा करने से बचें, इससे कटुता का माहौल उत्पन्न हो सकता है।

कर्क: आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं। आप उदास महसूस करेंगे और बाद भी कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सौदा तय करते समय आप अपना धैर्य ना खोएं।

सिंह: इस पूरे सप्ताह आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। विचारों की भिन्नता संबंधों के मध्य भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं। इस स्थिति के कारण आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकती है।

कन्या: वेलेंटाइन-डे का सप्ताह आपके लिए खुशियां और रोमांस लेकर आया है, आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की कोशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

तुला: आपको रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक: आपको अपने स्वभाव के प्रति सजग होना होगा, स्वभाव में उग्रता आ सकती है, आप उदास महसूस करेंगे और बाद भी कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। फिजूखर्च से बचें। जीवनसाथी अथवा साझेदार से मन मुटाव हो सकता है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

धनु: कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी। स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस सप्ताह विपरीत लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। गुरुवार के व्रत से शांति मिलेगी।

मकर: कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। जनसंपर्क बेहतर बनाने पर जोर दें।

कुंभ: इस सप्ताह आपको काम-काज के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल लगेगा। नए कार्यं में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष उल्लेखनीय बना रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करना होगा।

मीन: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए लाभ के साथ होगी, जहां अच्छा अवसर आप के लिए इंतजार कर रहा हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की संभावना है। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहें। पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी, आपसी सहयोग मिलेगा।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर