किसान आंदोलनः दिल्ली विधानसभा में CM केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी


दिल्ली विधानसभा के इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ते हुए कहा कि महामारी के दौरान इन कानूनों को पास कराने की क्या जरूरत थी।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
delhi assembly

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के 22वें दिन मसले पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया।

दिल्ली विधानसभा के इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ते हुए कहा कि महामारी के दौरान इन कानूनों को पास कराने की क्या जरूरत थी।

सीएम केजरीवाल बोले कि

ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यसभा में वोटिंग के बिना ही तीन कानून पास कर दिए गए। मैं इन कानूनों की कॉपी फाड़ता हूं और केंद्र से अपील करता हूं कि अंग्रेजों से बदतर ना बनें।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान 20 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। औसतन एक किसान रोज शहीद हो रहा है। किसानों को अपनी आवाज सुनाने के लिए कितनी और कुर्बानियां देनी होंगी।

सत्र के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने तीनों कृषि कानूनों को खारिज कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की कि वह इन काले कानूनों को वापस ले।

दूसरी तरफ, कृषि कानूनों पर गृहमंत्री अमित शाह, कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेलमंत्री पीयूष गोयल किसान आंदोलन को लेकर भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं संग बैठक कर रहे हैं।



Related