छत्‍तीसगढ़: मौसम हुआ साफ तो 43 हजार किसानों ने एक दिन में बेचा दो लाख टन धान


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 43 हजार किसानों ने करीब दो लाख टन धान बेचा है जबकि प्रदेश में अब तक 17.59 लाख किसान 71.37 लाख टन धान बेच चुके हैं।


DeshGaon
छत्तीसगढ़ Published On :
cg paddy purchased

रायपुर। प्रदेश में जैसै ही मौसम साफ हुआ वैसे ही किसानों से धान खरीदी में तेजी आ गई है। हफ्तेभर बाद मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के सभी 2484 केंद्रों में धान की खरीदी हुई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 43 हजार किसानों ने करीब दो लाख टन धान बेचा है जबकि प्रदेश में अब तक 17.59 लाख किसान 71.37 लाख टन धान बेच चुके हैं।

अब तक निर्धारित लक्ष्य 105 लाख टन के मुकाबले तकरीबन 68 फीसदी ही धान की खरीदी हो पाई है। मंगलवार से पहले यह आंकड़ा क्रमश: 17.16 लाख व 69.17 लाख टन था।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख टन धान का उठाव हो चुका है।

आंकड़ों के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिला छह लाख 27 हजार 199 टन धान की खरीदी के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, राजनांदगांव जिला छह लाख 21 हजार 863 टन खरीदी के बाद दूसरे नंबर पर है। इसी तरह चार लाख 96 हजार 481 टन खरीदी के साथ बौलदाबाजार-भाटापारा जिला तीसरे स्थान पर है।



Related






ताज़ा खबरें