नरसिंहपुर प्रशासन ने की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखिये तस्वीरें और वीडियो


मंगलवार सुबह से ही बरमान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की संयुक्‍त टीम ने चिन्हित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां के रसूखदार स्थानीय लोग अवैध  रूप से सरकारी जमीनों पर निर्माण कर रहे थे जिनकी जानकारी मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 


DeshGaon
नरसिंहपुर Updated On :

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अफसरों को निर्देशित किया गया है और इसी क्रम में नरसिंहपुर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

मंगलवार सुबह से ही बरमान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की संयुक्‍त टीम ने चिन्हित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां के रसूखदार स्थानीय लोग अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर निर्माण कर रहे थे, जिनकी जानकारी मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यहां करीब तीन जेसीबी से निर्माण तोड़ा गया।

अवैध निर्माण काफी बड़े पैमाने पर था जिसे तोड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तैयारी से गए थे।

मौके पर किसी तरह के विरोध आदि की जानकारी फिलहाल नहीं है। प्रशासन की टीम आने वाले दिनों में कुछ और निर्माणों को चिन्हित कर चुकी है।



Related






ताज़ा खबरें