राजगढ़ः श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए सतीश दशेहरिया, भाजपा नेताओं को याद आई पार्टी निष्ठा


भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री सतीश दशेहरिया को भाजपा मंडल राजगढ़ द्वारा गुरुवार को श्रद्धाजंलि देने के लिए जिलास्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री सतीश दशेहरिया का मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने के कारण निधन हो गया था। 


DeshGaon
राजगढ़ Published On :
satish-dashehria-tribute-meeting

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री सतीश दशेहरिया को भाजपा मंडल राजगढ़ द्वारा गुरुवार को श्रद्धाजंलि देने के लिए जिलास्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री सतीश दशेहरिया का मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने के कारण निधन हो गया था।

राजगढ़ शहर के पारायण चौक स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा के दौरान स्थानीय सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सतीश दशेहरिया की पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन ओर कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

उन्होंने सतीश दशेहरिया के निधन के बाद रिक्त हुए स्थान की भरपाई नहीं हो पाने की बात करते हुए उनके परिवार के साथ हर समय खड़ा रहने की बात कही।

कार्यक्रम को सारंगपुर विधायक कुंवरजी कोठार, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हजारीलाल दांगी, अमर सिंह यादव, प्रताप मंडलोई, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी संबोधित किया।

सभा में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों सहित अन्य नगरवासियों ने भी सतीश दशेहरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके बाद सभी पार्टी पदाधिकारी दिवंगत कार्यालय मंत्री सतीश दशेहरिया के घर पहुंचे और उनके परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही।



Related